नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव के पास एनएच-31 पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बिहार
राज्य पथ परिवहन निगम की बीआर 10 पी 0368 नंबर की बस अचानक अंसतुलित होकर
गड्डे में पलट गई। यह स्टेट बस भागलपुर से बेगूसराय की ओर जा रही थी |
इस बस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर झंडापुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए। वहीं कई घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पतालों में कराया।
घायलों में झौवा बहियार आश्रम टोला के विक्रम, प्रतिमा कुमारी, भोलू कुमार व माला देवी, रन्नूचक के नायक मंटू कुमार, बेगूसराय की सीमा कुमारी, ममता कुमारी, नारायणपुर में पद स्थापित शिक्षिका मीना देवी, भागलपुर के आशीष कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार व गौरव पांडेय आदि शामिल है। गौरतलब है कि बस पलटने के साथ ही बस का चालक व खलासी फरार हो गए।