पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से 47 लाख
के भारतीय जाली नोट व चार सौ अमेरीकी डालर के साथ मंगलवार की शाम दो
पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। नेपाली सुरक्षा एजेंसी के
अधिकारियों ने दोनों से गहन-पूछताछ की। बताया गया कि वे रिश्ते में
मां-बेटे हैं। दोनों ने कहा कि नकली नोटों की खेप काठमांडू के थमेल के एक
होटल में नेपाली नागरिक को देना था। इसे रक्सौल के रास्ते देश के अन्य
प्रदेशों में भेजना था। नेपाल पुलिस भी दोनों से पूछताछ कर रही है।
काठमांडू के महानगरीय आयुक्त कार्यालय प्रवक्ता हेमंत पाल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने करांची से पाकिस्तान एयरलाइन उड़ान संख्या 268 से आए दनिस इशा तथा जुलेखा बानो को संदेह के आधार पर रोका। जांच के दौरान उसके शरीर के विभिन्न भागों में छिपाकर रखे 47 लाख 28 हजार 500 भारतीय नोट तथा 400 अमेरिकी डालर मिले। भारतीय जाली नोट एक हजार व पांच सौ के हैं।
दूसरी बड़ी खेप : सालभर के अंदर त्रिभुवन एयरपोर्ट पर भारतीय जाली नोट की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पूर्व 3 अप्रैल 2012 को विमान संख्या 319 से वियतनाम के नागरिक फाम वैम दीव को एक करोड़ जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था।