अप में नवगछिया स्टेशन पर प्रत्येक शुक्रवार को सुबह आठ बजकर छह मिनट पर आएगी और आठ बजकर आठ मिनट पर मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी। डाउन में उक्त ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम चार बजकर 16 मिनट पर मुंबई से नवगछिया आएगी और चार बजकर 18 मिनट पर कामाख्या के लिए प्रस्थान करेगी। 19 अप्रैल को यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में अप में सुबह दो बजकर 45 मिनट पर नवगछिया आएगी।
उक्त ट्रेन पुर्णत: वातानुकूलित है। इसमें प्रथम वातानुकूलित, द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित के साथ-साथ भोजन यान भी रहेगी। यह ट्रेन नवगछिया स्टेशन से चलने के बाद बेगूसराय, पटना, मुगलसराय, मिर्जापुर, सतना, कटनी, जबलपुर, मनमाठ, जलगांव होते हुए शाम 5.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 7.50 बजे चलकर यह ट्रेन सोमवार शाम 4.16 बजे नवगछिया पहुंचेगी। यह देश की पहली ट्रेन होगी, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुविधा होगी। यह चार घंटे में पटना की दूरी तय करेगा। इसकी गतिसीमा 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
इस ट्रेन के डब्बे जर्मन तकनीक के बने हैं। यह पुर्णत: सुरक्षित होगा। इस ट्रेन से लोग विन्ध्यांचल देवी के दर्शन कर सकेंगे। सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि यह ट्रेन भागलपुर व नवगछिया के लोगों के लिए काफी फायदेमंद व उपयोगी साबित होगा।
इस नयी ट्रेन के ठहराव के लिए नवगछिया के भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, चन्द्र किशोर शर्मा, मंत्री मुकेश राणा, जेम्स, नाइम, नरेश प्रसाद साह, शाहिद रजा के अलावा क्लोथ मर्चेंट्स एसोशिएसन के अध्यक्ष सह मण्डल रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य दयाराम चौधरी, दैनिक यात्री संघ के दिनेश बजाज इत्यादि सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सांसद शाहनवाज़ हुसैन को बधाई दी है |
