ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार और बंगाल पर नहीं दिखी पवन की ममता

केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल द्वारा 26 फरवरी को प्रस्तुत किये गये रेल बजट में बिहार और बंगाल पर ममता नहीं दिखायी दी | जबकि रेल में बिहार और बंगाल से ही ज्यादा यात्री सफर कराते हैं | इसका मलाल पूर्व रेल
मंत्री लालू प्रसाद, राम बिलास पासवान, नितीश कुमार सहित ममता बनर्जी के साथ साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के सांसद शाहनवाज़ हुसैन को भी है |
इस बात का तो सभी को मलाल है कि यदि पवन बंसल की जगह ममता बनर्जी या बिहार अथवा बंगाल का कोई भी शख्स रेल मंत्री होता तब तो वह बिहार और बंगाल का दर्द अवश्य समझता | कहने को जहां रेल मंत्री ने 67 नई एक्सप्रेस तथा 26 नई पैसेंजर, 5 मेमू, 8 डीएमयू ट्रेन चलाने का वादा किया है | इसके अलावा 57 ट्रेनों का विस्तार किया गया तथा 24 ट्रेनों के फेरों में की  वृद्धि गई है | जिसमें से बिहार और बंगाल को रेल मंत्री ने ऊंट के मुंह में जीरे का फ़ोरन दिया है |