ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धुर्वा की गिरफ्तारी के लिये एसपी से मिले भाजपा विधायक एवं शिष्टमंडल के लोग

भाजपा कार्यकर्ता कभी भी बैठ सकते हैं धरना पर 
जान लेवा हमले से बाल बाल बचे भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र एवं भाजपा के विशिष्ट लोगों के एक शिष्टमंडल के लोग बुधवार को एसपी नवगछिया आनंद कुमार सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा | जिसमें कुख्यात अपराधी धुर्वा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की | इन लोगो ने एसपी को यह भी जानकारी दी कि
इस कुख्यात अपराधी की यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुयी तो भाजपा के कार्यकर्ता कभी भी धरना या आमरण अनशन पर कहीं भी बैठ सकते हैं |

इस शिष्टमंडल में
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, युवा मोर्चा के आलोक सिंह बंटू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल जी, भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री मुकेश राणा, मो0 नईम इत्यादि शामिल थे |
इस मौके पर एसपी नवगछिया ने इन लोगों को आश्वस्त किया कि कुख्यात अपराधी धुर्वा की गिरफ्तारी निश्चित होगी | उन्हों ने यह भी बताया कि इसके लिए एक खास टीम का गठन कर लिया गया है | जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय कर रहे हैं |