ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, भागलपुर रेफर

सदी के अंतिम खास दिन 12.12.12 को नवगछिया कचहरी के सामने राष्ट्रीय उच्च पाठ 31 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी |  सड़क दुर्घटना में इस बाइक पर दो लोग सवार थे | दोनों की हालत गंभीर देखते हुये राहगीरों और आम लोगों ने दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया | दुर्घटनाग्रस्त दोनों
का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया |
जानकारी के अनुसार WB 38 U 0564 नंबर की मोटर साइकिल पर सवार दो में से एक व्यक्ति की पहचान बेगूसराय के अरुण कुमार सिंह के अठाईस वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा दूसरे की रंगरा निवासी स्व0 देव कान्त ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर के रूप मेन बताई गयी |