ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कुहासे की मार से थमी ट्रेनों की रफ्तार

इन दिनों लगातार पड़ रहे कुहासे और धुंध की मार से जहां आम जनजीवन त्रस्त होने लगा है | वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी काफी धीमी होने लग गयी है  | जिसका उदाहरण रविवार को चल रही ट्रेनों की स्थिति से स्पष्ट हो रहा है |
जानकारी के अनुसार 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही थी तो 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से | वहीं 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस
7 घंटे विलंब से चल रही है | जबकि 15654 डाउन जम्मू गौहाटी एक्सप्रेस 8  घंटे, 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 15635 डाउन द्वारिका एक्सप्रेस 1 घंटे और 15610 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस 4  घंटे विलंब से चल रही है |