नवगछिया में चाइल्ड लाईन एड्वाइजरी बोर्ड का गठन सोमवार को किया जाएगा | यह जानकारी स्वयं सेवी संस्था नवजनलोक के निदेशक मदन मोहन ठाकुर ने देते हुये बताया कि इसके गठन के लिए नवगछिया प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को ग्यारह बजे एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है | जिसमें नवगछिया के बीडीओ, सीडीपीओ, प्रखण्ड प्रमुख, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आदर्श थाना नवगछिया एवं रेल थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे |