ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कुख्यात धुर्वा यादव की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें - डीआईजी

डीआईजी भागलपुर अमित कुमार जैन ने नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय को नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधी धुर्वा यादव की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है | यह आदेश उन्होने रविवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना के सामान्य निरीक्षण के दौरान दिया | इस मौके पर उन्होने
खरीक थानाध्यक्ष को छापामारी तेज करके कांडों के त्वरित निष्पादन करने कई आवश्यक निर्देश भी दिया | जहां मौके पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह के अलावा पुलिस निरीक्षक सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे |