नवगछिया ग्रिड में 20 एमवीए का एक
और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसे 15 जनवरी तक चालू कर दिया जाएगा। नवगछिया
ग्रिड में अभी 20 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। नए ट्रांसफॉर्मर के
लग जाने के बाद नवगछिया ग्रिड से 25 मेगावाट बिजली लेकर आपूर्ति की जा
सकेगी। सांसद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने के बाद बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
वहीं सबौर ग्रिड की क्षमता 100 एमवीए की हो जाएगी। ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर तक नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। फुललोड बिजली मिलने के बाद भागलपुर वासियों को 70 मेगावाट से भी अधिक बिजली मिलने लगेगी।
जानकारी के अनुसार सबौर ग्रिड में अभी 50 एमवीए व 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। नए ट्रांसफार्मर के लग जाने के बाद ग्रिड में ओवर लोड की समस्या समाप्त हो जाएगी।