नवगछिया के बहुचर्चित प्रीतम भट्टाचार्य के अपहरण बाद हत्याकांड मामले में
फरार चल रहे
सुभाष सिंह (नवादा निवासी) ने जहां 12 दिसंबर को खगडिया स्थित रेल न्यायालय में
आत्मसमर्पण कर दिया | वहीं जीतन मंडल (नवादा निवासी) ने भी पुलिस की दबिस के आगे 13 दिसंबर को खगडिया स्थित रेल न्यायालय में
आत्मसमर्पण कर दिया | एक दिन पहले जीतन के घर की कुर्कुी की प्रक्रिया पूरी
कर ली गयी थी |
रेल पुलिस के वरीय पदाधिकारियों
के अनुसार जेल में बंद नेपाली सिंह के बयान पर इन लोगों को आरोपित
किया गया है. नेपाली ने बताया था कि जीतन मंडल ही उस बोलेरो का चालक था,
जिसमें प्रीतम को नवगछिया से कटरिया ओवर ब्रीज के करीब लाकर उसकी हत्या कर
दी गयी थी.