ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं हो सका सांसद शाहनवाज़ हुसैन का पुतला दहन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के स्थानीय सांसद शाहनवाज हुसैन का पुतला दहन शनिवार को उनके ही संसदीय क्षेत्र गोपालपुर के लोग करेंगे, ऐसी चर्चा है  | यह परिस्थिति गोपालपुर क्षेत्र में 14 नवंबर को हुए पंडित चोटी कांड के बाद उत्पन्न हो गयी है | जबकि लोग कहते हैं कि सांसद को सबसे अधिक वोट इसी क्षेत्र से
मिले थे | जहां उनके चहेते और दबंग कहे जाने वाले सहयोगी एक पेट्रोल पम्प मालिक अजीत चौधरी द्वारा दीपावली में पूजा नहीं कराने के कारण एक पंडित की चोटी काट कर अपमानित और प्रताड़ित किया गया है | जिसकी वजह से सिर्फ गोपालपुर ही नहीं भागलपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों में भी भारी रोष फैलता जा रहा है |
जानकारी के अनुसार लोग गोपालपुर मे पुतला दहन नहीं कर पाये | लेकिन नवगछिया मे पेट्रोल पम्प मालिक की अर्थी जुलूस की जगह एक पुतला दहन किया गया |