ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

समय पर कार्यालय नहीं आ रहे अधिकारी और कर्मचारी: एसडीओ


नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं आ रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार और भुमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार ने संयुक्त रुप से नवगछिया, खरीक और बिह्पुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात इन अधिकारियों ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में मात्र एक रुम खुला था। बीडीओ कक्ष, सीओ, सीडीपीओ तथा पीओ कार्यालय सहित अन्य कार्यालय बंद मिले। इसी तरह का हाल खरीक और बिह्पुर का भी मिला। खरीक बीडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक एवं तीन राजस्व कर्मचारी
अनुपस्थित थे। जबकि बिह्पुर में बीडीओ और पीओ अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं बिह्पुर प्रखंड की साप्ताहिक बैठक पंजी में कई बैठकॊं में बीडीओ की अनुपस्थिति नजर आयी। जो एक गंभीर मामला है।

इसी क्रम में कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनगामा में मध्याह्न भोजन में भारी गड़्बडी देखी गयी। जहां से कई पंजियों को जब्त किया गया है। जहां प्रधानाध्यापक भी बिना सुचना के गायब थे।