ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिला ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता नवगछिया में संपन्न


कला संस्कृति युवा विभाग भागलपुर के तत्वावधान में बुधवार को नवगछिया में भागलपुर जिला के लिये विद्यालय खेल ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें चौदह वर्ष से कम उम्र के लिये बालक वर्ग से नमन कुमार, अवधेश कुमार एवं रिशव कुमार तथा बालिका वर्ग से लक्की कुमारी,
लवली कुमारी, स्वीटी कुमारी और अनसुना कृष्णा एवं सत्रह वर्ष से कम उम्र के लिये बालक वर्ग में दानिश खान, सुमन कुमार, गुलशन कुमार एवं मिथुन कुमार तथा बालिका वर्ग से मोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, नम्रता कुमारी एवं बबीता कुमारी का चयन किया गया।
इस चयन कार्यक्रम का उद्घाटन इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। जहां चयन कर्ता के रुप में अनिमेष कुमार प्रीतम, घनश्याम प्रसाद, गौरव कुमार, अमित कुमार सुमन, मो० गुलाम मुस्तफा एवं रवि कांत रंजन के अलावा अजीत झा और अख्तर आलम भी थे। इस चयन प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय नारायणपुर, पहाड़पुर, नवगछिया, धरहरा एवं मध्य विद्यालय श्रीरामपुर (नाथनगर), मक्खातकिया (नवगछिया) और शाहपुर के छात्रों ने भाग लिया।