ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राष्ट्रपति ने बिहार में की कृषि रोड मैप का शुरूआत

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार कृषि रोड मैप का शुरूआत किया. इस योजना पर अगले पांच वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. समारोह में राज्य के चुनिंदा 1,000 किसानों ने भी भाग लिया.
इस कृषि रोड मैप का लक्ष्य केवल उत्पादन में वृद्धि करना ही नहीं है बल्कि
इसमें खाद्यान्न सुरक्षा, पोषण सुरक्षा, कृषि विकास का समावेशी मानवीय आधार तथा महिलाओं की व्यापक भागीदरी के अलावा किसानों की आमदनी में वृद्धि, रोजगार का सृजन तथा मजदूरों के पलायन पर रोक और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व उपयोग को शामिल किया गया है.
इससे पूर्व करीब 12 बजे राष्ट्रपति वायु सेना के विशेष विमान से पटना हवाईअड्डा पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी की.इस मौके पर बिहार के राज्यपाल देवानंद कुंवर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित सभी मंत्री और अधिकारी उपस्थित थे.