राहत - बैंक की यह त्योहारी पेशकश 17 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक मान्य
भारतीय स्टेट बैंक ने त्योहारों पर अपने होम एवं वाहन लोन ग्राहकों को बढिय़ा सौगात दी है। बैंक को उम्मीद है कि इस दौरान ग्राहकों की ओर से ज्यादा मांग निकलेगी। एसबीआई ने इससे लाभ उठाने के लिए अपने होम और वाहन लोन पर प्रोसेसिंग फीस को घटाकर आधा कर दिया है।
एसबीआई द्वारा बुधवार को जारी वक्तव्य में बताया गया है कि 17 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक आवास एवं ऑटोमोबाइल लोन लेने वाले ग्राहकों को आधी प्रोसेसिंग फीस का लाभ दिया जाएगा।
एसबीआई के मुताबिक 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस अब कर्ज राशि के 0.25 फीसदी से घटकर 0.125 फीसदी रह गई है। इसी तरह 25 लाख से लेकर 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस अब घटकर 3250 रुपये रह गई है, जबकि पहले यह 6500 रुपये थी। वहीं, 75 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को 10000 रुपये से घटाकर 5000 रुपये कर दिया गया है।
स्टेट बैंक ने इसी तरह अपने वाहन लोन पर प्रोसेसिंग फीस को कर्ज राशि के 0.51 फीसदी से घटाकर अब 0.255 फीसदी कर दिया है। एसबीआई का कहना है कि होम एवं वाहन लोन पर उसकी प्रोसेसिंग फीस ही फिलहाल सबसे कम है।