ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

'समन्वय से ही मामले का त्वरित निष्पादन संभव'- डीएम

भागलपुर के जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीना ने बुधवार को भागलपुर की एसएसपी केएस अनुपम, नवगछिया एसपी आनंद कुमार, भागलपुर के लोक अभियोजक जलधर मंडल, नवगछिया के लोक अभियोजक, जिला लोक अभियोजन पदाधिकारी आरपी दास, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. उदय शंकर चौधरी व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्जुन प्रसाद सिंह, विभागाध्यक्ष, फोरेंसिक विभाग एके मल्लिक तथा पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ जिला लीगल
मानिटरिंग सेल की बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में मामलों के त्वरित निष्पादन पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय पर बल दिया गया। इस बात पर बल दिया गया कि मामले के त्वरित निष्पादन के लिए समन्वय का होना जरूरी है। अच्छा समन्वय होने पर ही मामले का त्वरित निष्पादन संभव है।
जिला पदाधिकारी ने डाटा बेस के लिए भागलपुर एसएसपी व नवगछिया एसपी से मामले की स्थिति के साथ अनुसंधानकर्ता की सूची, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बिसरा व एफएसएल रिपोर्ट, लोक आपराधिक मामले की प्रगति संबंधी अभियोजकों से प्रतिवेदन तथा जिला लोक अभियोजन से आगे की कार्य योजना संबंधी रिपोर्ट की मांग की है।