ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तीन हत्याओं के फ़रार आरोपी को थानाध्यक्ष ने अकेले दबोचा

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत बिहपुर थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तिलकामांझी चौक के समीप से बैकठपुर दुधैला निवासी राजेश ठाकुर नामक एक हत्यारे को पकड़ने में सफलता पायी है। जिसपर गांव के ही रामाधीन मंडल और फूलो यादव की पिछले साल हत्या करने का मामला बिहपुर थाना में कांड संख्या ४०६/११ के तहत दर्ज है। जबकि इससे पहले अकबरनगर के कैलाश मंडल की २००९ में हुई हत्या के मामले में भी यह फरार आरोपी था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एसपी नवगछिया के विशेष निर्देश के पालन के दौरान यह गिरफ़्तारी संभव बतायी गयी।