नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अधिकार रैली के लिए पूर्णिया व
कटिहार पहुंच रहे हैं। इसको लेकर दोनों जिलों में पुलिस प्रशासन ने विशेष
तैयारियां की है। उनके सभा स्थल से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर जवानों को
तैनात किया गया है।
सीएम सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से पहले पूर्णिया के
इंदिरा गांधी स्टेडियम में उतरेंगे। इसके बाद वहां से सर्किट हाउस में जाकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक बाद सीएम जिला स्कूल मैदान में अधिकार रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला स्कूल सभा स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री सभा स्थल आएंगे और फिर वापस कटिहार जाएंगे उसमें पड़ने वाले सभी दो मंजिले मकानों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सभा से एक दिन पूर्व पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त ब्रजेश मेहरोत्रा, डीआइजी बच्चू सिंह मीणा, डीएम एन सरवण कुमार एवं एसपी अमित लोढ़ा ने सदल बल घंटों जिला स्कूल मैदान में रहकर सुरक्षा का जायजा लिया। जिला स्कूल आने वाले सभी रास्तों में गहन जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, कटिहार एसपी किम ने बताया कि एक हजार पुलिस जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। 200 पुलिस अधिकारी सीएम की सुरक्षा व सभा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नियुक्त किए गए हैं। समारोह स्थल से लेकर विभिन्न स्थलों पर 58 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। उधर, पार्टी स्तर पर भी सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नीतीश की सभा में आगे प्रवेश के लिए पार्टी द्वारा पास की व्यवस्था की जा रही है।