ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नीतीश शनिवार की शाम पहुंचेंगे भागलपुर, सुरक्षा को सक्रीय नवगछिया व भागलपुर के पुलिस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया व कटिहार के बाद शनिवार को ही अधिकार रैली के लिए नवगछिया के रास्ते भागलपुर भी पहुंच रहे हैं। जहा रविवार को सभा होगी। इसको लेकर नवगछिया और भागलपुर दोनों जिलों में पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है। नवगछिया पुलिस जिला की सीमा से लेकर भागलपुर के सर्किट हाउस तक सडक के चप्पे-चप्पे पर
जवानों को तैनात किया गया है।
जिसका शुक्रवार को एसएसपी भागलपुर अनुपम के एस के नेत्रीत्व में एक दल द्वारा निरीक्षण भी किया गया। इस निरीक्षण दल में एसएसपी भागलपुर अनुपम के एस के अलावा एसपी नवगछिया आनंद कुमार सिंह, एएसपी मीनु कुमारी, डीएसपी भागलपुर वीणा कुमारी, मो० फ़करुद्दीन, एसडीपीओ नवगछिया रमाशंकर राय, एसडीओ नवगछिया सुशील कुमार, डीसीएलआर नवगछिया संजय कुमार सहित नवगछिया व भागलपुर पुलिस जिला के दर्जनों अधिकारी थे।
जिला पदाधिकारी के आदेश के तहत नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा जगह जगह दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।