देश के दो राज्यों में चुनाब की घोषणा हो गयी। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में क्रमशः 13 दिसंबर तथा 17 दिसंबर को होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के लिए मतदान चार नवंबर को होगा।
दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं और इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में
समाप्त हो रहा है। गुजरात विधानसभा कार्यकाल 17 जनवरी को खत्म हो रहा है।
गुजरात में 3.78 करोड मतदाता है जबकि हिमाचल में 45.16 लाख मतदाता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपथ ने बुधवार को इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि दोनों राज्यों में मतगणना 20 दिसंबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया 24 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च करने के लिए अलग से अपना बैंक खाता खोलना पडे़गा और उसमें जमा राशि को ही वे चुनाव में खर्च कर सकेंगे। पिछले चुनाव में पेड न्यूज को लेकर मचे हंगाम को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार उसकी प्रभावी ढंग से निगरानी कराने का निर्णय लिया है।