ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गंगा सागर से भागलपुर पहुंची गंगा समग्र यात्रा

अविरल गंगा निर्मल गंगा कार्यक्रम 20 सितम्बर से साध्वी उमा भारती के नेत्रीत्व में गंगा सागर से गंगा समग्र यात्रा प्रारंभ है। जो 24 सितम्बर तक पश्चिम पंगाल के हावड़ा कलकत्ता, हुगली, मुर्शिदाबाद मालदा, ब‌र्द्धमान उतरी दिनाजपुर का यात्रा करते हुए 30 को फरक्का तथा 1 अक्टूबर को राजमहल बड़हरवा तथा साहिबगंज पहुंची थी । साथ में चल रहे केन्द्रीय कमेटी के व्यवस्था प्रभारी प्रो. रणवीर नंदन, नरेश , अमर पाल मौर्य सहित चालीस केन्द्रीय टीम साथ थी।
प्रो. रणवीर नंदन के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अवरोधों के बावजूद गंगा प्रेमियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। २ अक्तूबर को गंगा समग्र यात्रा पर निकली मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने बटेश्र्वर स्थान पर उत्तर वाहिनी गंगा की सर्वप्रथम पूजा की और महाआरती में भाग लिया । इस अवसर पर साथ चल रहे काशी के कलाकार कमलेश कुमार, पुष्पजीवी विजय शंकर बशिष्ट ने गंगा पर भजन एवं आरती गान प्रस्तुत की। आचार्य पण्डित सुरेन्द्र पाठक, अनील शास्त्री, लक्ष्मी शास्त्री एवं ओम शांति ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अश्र्वनी कुमार चौबे, क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन गौड्डा के सासंद नीशिकान्त दूबे, विधान पार्षद सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा, मंगल पाण्डेय, विधायक अमन कुमार, नागेन्द्र जी, हरेन्द्र जी आदि उपस्थित थे।