ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पांच अक्तूबर को राज्य में मनेगा डाल्फिन दिवस

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गंगा की डाल्फिन के संरक्षण और उसके बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए पांच अक्तूबर को राज्य में डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा. वन्य प्राणी सप्ताह के उद्घाटन समारोह में मोदी ने कहा कि पांच अक्तूबर को केंद्र ने गंगा की डाल्फिन को
राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था.
इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष बिहार में पांच अक्तूबर को डाल्फिन दिवस मनाया जाएगा. इससे डाल्फिन (सौंस) के संरक्षण और उसके प्रति लोगों में जागरुकता को बढावा मिलेगा.
सुशील मोदी कहा कि शीघ्र ही पटना में गंगा की डाल्फिन पर एक शोध केंद्र स्थापित होगा. इसमें योजना आयोग की ओर से मदद मिलेगी.