ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रुपया साढ़े पांच माह के उच्चतम स्तर पर

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय मुद्रा की कीमत 24 पैसे और बढ़कर पिछले तकरीबन साढ़े पांच माह के उच्चतम स्तर 52.16 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई है।
निर्यातकों द्वारा डॉलरों की बिकवाली लगातार किए जाने और देश के शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ जाने से रुपये की मजबूती को काफी बल मिला।
फॉरेक्स डीलरों ने बताया कि भारतीय मुद्रा की कीमत बुधवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 52.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। इसके बाद यह और गिरकर 52.57 रुपये प्रति डॉलर पर आ गई।
आयातकों की ओर से डॉलरों की मांग निकलने और विदेश में अमेरिकी डॉलर के मजबूत हो जाने से ही ऐसी नौबत आई। हालांकि, बाद में निर्यातकों तथा कुछ बैंकों द्वारा डॉलरों को बेचे जाने से रुपया संभल गया और अंतत: मजबूती दर्शाने में कामयाब रहा।