ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बजाज डिस्कवर बनी दुनिया की नं-1 बाइक

बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसने दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के तौर पर हीरो मोटोकॉर्प के स्प्लेंडर को पीछे छोड़ दिया है। बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल बिजनेस के प्रेसिडेंट के. श्रीनिवास ने कहा कि सितंबर 2012 में कंपनी ने दुनियाभर में डिस्कवर
की 1,22,968 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं हीरो मोटोकॉर्प समीक्षाधीन अवधि में स्प्लेंडर के 1,21,018 यूनिट वाहनों की ही बिक्री कर पाई।

हालांकि स्प्लेंडर के पिछडऩे की मुख्य वजह यह रही कि पिछले कुछ महीनों में हीरो मोटोकॉर्प का यह वाहन बिक्री के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। श्रीनिवास ने कहा कि स्पर्धी स्प्लेंडर की सबसे ज्यादा बिक्री मई 2012 में हुई है, उसके बाद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।