ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पेट्रोल हो सकता है 1.60 सस्ता

पेट्रोल के दाम इस महीने 1.60 रुपये घट सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में आई मजबूती से तेल कंपनियों की आयात लागत कम हुई है। वह मुनाफे की स्थिति में आ गई हैं। मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई को मिली मंजूरी के बाद
से रुपया लगातार मजबूत होकर पांच महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रुपये की मजबूती से कंपनियों का आयात सस्ता हुआ है। वह मुनाफा कमा रही हैं। बता दें कि पेट्रोल की कीमत 24 जुलाई को संशोधित की गई थी, उस समय इसमें 70 पैसे की वृद्धि की गई थी जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 68.48 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।