मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मामूली संशोधन किया गया है। अब वे छह और सात अक्टूबर की रात भागलपुर में ही रहेंगे। पहले वे बांका से जमुई के लिए जाने वाले थे। अब बांका से कार्यक्रम कर वे यहां लौट जाएंगे।
यहां से आठ की सुबह सीएम नीतीश कुमार मुंगेर व जमुई के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आने-जाने व गुजरने वाले नवगछिया, जगदीशपुर व सुल्तानगंज मार्गों पर विशेष रुप से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। शनिवार को वे नवगछिया मार्ग से रात नौ बजे तक आएंगे। सात को भागलपुर में सम्मेलन करने के बाद
बांका चले जाएंगे। दोनों दिन उनके ठहरने की व्यवस्था द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित श्यामकुंज में की गई है।
नवगछिया पुलिस जिला में शनिवार को उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र सौजन्यता प्रदर्शित करेंगे। द्वारिकापुरी कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी श्रीमती मीनू कुमारी के जिम्मे रहेगा।