ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लालू आज भागलपुर में, जगह जगह पर दंडाधिकारी तैनात

पूर्व रेल मंत्री व सांसद लालू प्रसाद गुरुवार को सैंडिस कम्पाउंड में जनता को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल तथा लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की है। लालू की सभा 11 बजे है। मंच के आगे जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरुण कुमार ठाकुर और मंच के पीछे वरीय उप समाहर्ता खुर्शीद अकरम की ड्यूटी लगाई गई है। मंच के दाहिनी तरफ वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार रहेंगे। इसके पूर्व जिले की सीमा क्षेत्र से भूमि सुधार उप समाहर्ता राशिद हुसैन ने
स्वागत किया। वे देर शाम परिसदन पहुंच गए हैं। परिसदन के मुख्य द्वार पर कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा पवन कुमार, परिसदन के दूसरे द्वार पर वरीय उप समाहर्ता अविनाश कुमार, परिसदन के पीछे वरीय उप समाहर्ता शशि शंकर को लगाया गया है। नौलखा कोठी प्रवेश द्वार पर कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार, सैंडिस कम्पाउंड पुलिस लाइन गेट पर कनीय अभियंता बिजेंद्र यादव को तैनात किया गया है। तिलकामांझी चौक पर प्रभाकर कुमार और परिसदन मोड़ पर देवेंद्र प्रसाद मोदी को लगाया गया है।
इधर लालु प्रसाद की सभा समाप्ति के बाद नवगछिया के रास्ते लौटने के कार्यक्रम को लेकर पुरे नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस को दंडाधिकारियों के साथ लगाया गया है। लालू प्रसाद की सभा लगभग ढ़ाई बजे समाप्त होनी है। इससे पहले ही जाह्न्वी चौक पर देवेन्द्र कुमार झा सीओ इस्माईलपुर, साहु पेट्रोल पंप पर संजय कुमार चौधरी, जगतपुर चौक पर भवेश मुर्मु, साहु परवत्ता चौक पर राजेन्द्र प्रसाद, अजीत शर्मा पेट्रोल पंप पर प्रभु नारायण यादव, तेतरी चौक के बीच अवधेश कुमार, तेतरी चौक पर नवीन कुमार जमुआर, नवगछिया जीरो माईल पर वीणा कुमारी बीडीओ नवगछिया को तैनात रहने का आदेश मिल चुका है।
इसी प्रकार से महदत्तपुर चौक, अम्भो चौक, खरीक चौक, रिलायंस पेट्रोल पंप, बगडी चौक, इंदिरा चौक, महंथ स्थान चौक, बीरबन्ना चौक, भवानीपुर चौक, नारायणपुर चौक, नारायणपुर पेट्रोल पंप और सतीशनगर सीमा तक जगह जगह पर दंडाधिकारियों को पुलिस बल के साथ लगाया गया है। जिसकी समय पर जांच का जिम्मा डीसीएल आर संजय कुमार को दिया गया है।
इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा पुर्व मुख्यमंत्री लालु प्रसाद के काफिले को गुजरने के दौरान किसी प्रकार की रुकावट या विधि व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं हो, इसके लिये जरुरी जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।