ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आंचलिक संस्कृति में रची बसी है यादव जी की छवि

नवगछिया में कोसी गंगा फिल्म के  बैनर के तहत  बन रही भोजपुरी फिल्म यादव जी की छवि आंचलिक संस्कृति में रची बसी है. यह बताते हैं फिल्म के सह नायक और कोसी गंगा फिल्मस के मीडिया प्रभारी दिलीप आंनद । श्री आनंद ने कहा कि नवगछिया के किसी भी गांव में ऐसे यादव जी को सहजता से देखा जा सकता है.
मंगलवार को महदत्त्पुर में फिल्म की शूटिंग देखने लोगों की भीड़ जुट आयी. मौके पर फिल्म के निर्माता प्रशांत राज, गीतकार पंकज प्रियदश्री, लोकगायक चेतन परदेशी, अभिनेता बंटी देवगण उर्फ मुखिया जी, गायक व अभिनेता नरेंद्र गुलशन, अभिनेता दिलीप आनंद, हेमंत राज, अर्पिता, राजेश भाई रंजू, कथा लेखक राकेश कुमार रंजन, डॉ उमेश, डा सुनील, डा गोपाल भारती, गायक निशांत राज, महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष गुलशन यादव, मंटू यादव आदि मौजूद थे।