पुलिसकर्मी भागने मे सफल, मोटरसाईकिल छूटी नवगछिया

शहरी इलाके के वार्ड नम्बर उन्नीस मे बीती रात टाइगर
मोबाईल पुलिस के एक जवान ने महादलित टोले मे चार महिलाओं की इज्जत पर हमला बोलने की नाकाम कोशिश की। जिसका भारी विरोध होनेपर वह किसी तरह से पानी में कूद कर भागने मे सफलरहा। जिसकी मोटर् साईकिल घटनास्थल पर छूट गयी। जिसको महादलित महिलाओं ने कब्जा कर लिया है। टोले की महादलित महिलाओं और लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसकी सूचना नवगछिया थाना को आधी रात मे ही दे दी गयी थी। वे घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग पर अडे है।
महादलित टोले के अशोक ऋषिदेव, बमबम ऋषिदेव, पुरण ऋषिदेव, बिन्देश्वरी ऋषिदेव, भरत ऋषिदेव,गनपत ऋषिदेव इत्यादि लोगो ने बताया कि टाईगर मोबाइल पुलिस का यह हमला रविवार की रात बारह बजे के बाद उस समय हुआ

जब महिलाये घरो के बरामदे और चबूतरे पर सो रही थी। इसी बीच उस पुलिस कर्मी द्वारा महिलाओ की साडी हटाने का प्रयास किया गया। जिसे आशा देवी, तेतरी देवी, लाहो देवी सहित चार महिलाओ ने अनुमन्डल पुलिस पदाधिकारी रामाशन्कर राय के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया। मौके पर अनुमन्डल पुलिस पदाधिकारी रामाशन्कर राय ने नवगछिया थानाध्यक्छ राजेश कुमार को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देते हुये पीडित महिलाओ को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
महादलित महिलाओ की इज्जत पुलिस द्वारा लूटने की कोशिश की खबर पूरे शहर मे फैलते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्छ प्रवीण भगत, जिला मन्त्री मुकेश राणा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुर्व राष्ट्रीय सदस्य अजय कुमार सिन्ह, मुन्ना भगत, शम्भु चौरसिया, मोहन कुमार सहित दर्जनो लोग पहुचे। जहा वार्ड पार्षद अशोक महतो उर्फ भानू महतो, पुर्व वार्ड पार्षद सन्तोष जयसवाल, सावित्री देवी भी मौजुद थी। सबो ने इस घटना की घोर निन्दा की है। साथ ही मामले मे उचित कार्रवाई की माग पुलिस कप्तान से की है।