जिला परिषद भागलपुर की सामान्य बैठक शनिवार को हंगामा व आश्वासनों के बीच संपत्र हो गयी। शनिवार को दिन के ग्यारह बजे से शाम करीब छह बजे तक चली जिप की बैठक का किसी ने बहिष्कार किया तो किसी ने सरकारी कर्मियों पर गंभीर आरोप मढे। किसी ने सरकारी अस्पतालों की दयनीय स्थिति तो किसी ने मनरेगा की लूट पर जम कर बहस की. एक सदस्य ने विधायक की उपस्थिति का कड़ा विरोध किया. अंतत: जब उनकी नहीं चली तो उन्होंने सदन छोड़ कर बाहर निकलना मुनासिब समझा. मछुआ आवास योजना पर जिप सदस्य जब अड़ गये तो डीडीसी गजानन मिश्र ने सदन को बताया कि जिप सदस्य की सूची पर सरकार निर्णय लेगी.