मुख्यमंत्री के खगड़िया आगमन पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न जगहों पर तैनात सात दारोगा व चार सिपाहियों को डयूटी से गायब रहने पर शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया गया है। एसपी मिठु प्रसाद ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि भागलपुर के दारोगा जगजीवन राम, रामविलास राय, संजीव कुमार, जगनारायण राय समेत सात पुलिस अधिकारियों व चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जमुई के प्रशिक्षु दारोगा हरिहर प्रसाद व सुखदेव राम को भी निलंबित किया गया है, जबकि खगड़िया में पदस्थापित दारोगा उमेश कुमार सिंह पर भी निलंबन की गाज गिरी है। सूत्रों की मानें तो निलंबित चारों सिपाही खगड़िया जिला बल में पदस्थापित हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।