ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पोस्ट मार्टम हाउस पर अज्ञात लाश का कब्जा, भटक रही अन्य लाशें

नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल स्थित पोस्ट मार्टम हाउस में तीन दिनों से एक अज्ञात लाश का कब्जा है। जिसकी वजह से पोस्ट मार्टम के लिए यहाँ आ रही अन्य लाशों को अन्यत्र भटकना पड़ रहा है। जिसमें से एक लाश का पोस्ट मार्टम तो भागलपुर में कराया गया। लेकिन दूसरी लाश को जब नवगछिया अस्पताल से भागलपुर रेफर किया गया तो भी भागलपुर में पोस्ट मार्टम नहीं हो सका। अंततः परिजनों ने बिना पोस्ट मार्टम के ही लाश का अंतिम संस्कार करने का निर्णय ले लिया।
नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में यह स्थिति तब पैदा हो गयी जब यहाँ तीन दिन पहले हुए एक अज्ञात लाश की पोस्ट मार्टम करने के बाद उसे वहां से हटाया नहीं जा सका। जिसे अब तक चल रहे नियम के अनुसार जो पुलिस अज्ञात लाश लेकर आती है वाही पुलिस पोस्ट मार्टम होने के बाद उसे लेजाकर सुरक्षित रखती है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो पाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिसके फलस्वरूप शनिवार को भी नवगछिया आयी एक सेवा निवृत शिक्षक की लाश का पोस्ट मार्टम नवगछिया से वापस कर दिया गया। जिसका पोस्ट मार्टम भागलपुर लेजाकर कराया गया। वहीँ रविवार को भी एक बच्चे की लाश पोस्ट मार्टम हेतु नवगछिया अस्पताल आयी। उसका भी पोस्ट मार्टम इसी वजह से यहाँ नहीं हो पाया । जिसे भी भागलपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी भागलपुर में इस बच्चे की लाश का पोस्ट मार्टम नहीं किया गया। अंततः बच्चे के परिजनों को बिना पोस्ट मार्टम के ही लाश का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लेना पडा।
अस्पताल प्रशासन, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के इस तरह के रवैये से परेशान परिजनों सहित इस्माइलपुर प्रखंड के प्रमुख विद्यापति मंडल , भाजयुमो के नवगछिया जिलाध्यक्ष ललन कुमार ने गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुये कहा कि आदमी के मरने के बाद भी यहाँ लाश के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करना अमानवीयता की पराकाष्ठा ही है।