ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज है फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन

विश्व भर में अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे। इसकी प्लानिंग महीने भर पहले से शुरू हो जाती है। कई दोस्त अपने अजीज दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कोई रेस्टोरेंट जाने की तैयारी कर रहा है। दोस्ती के रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत रिश्ता माना जाता है। स्कुल एवं कॉलेज की लड़कियां इस दिन को सेलिब्रेट करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो पूरा एक दिन दोस्ती के नाम कर देना चाह रही हैं। कोई भी दोस्ती एक दिन में नहीं हो सकती है। दोस्ती में एक - दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। जितनी अच्छी समझ होगी दोस्ती की गांठ उतनी ही मजबूती से बंधी रहती है। ये जरूरी नहीं कि सभी एक ही नेचर के हों सबकी सोच अलग- अलग होती है। आपस में सही तालमेल होना चाहिए। सोनम कहती है कि मेरी तीन बहुत अच्छी सहेलियां हैं मौसमी, पूजा, सुमन। हम जब मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं। फ्रेंडशिप डे के दिन सभी को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर रिश्ते की डोर को और मजबूत करूंगी। साथ में चॉकलेट भी दूंगी ताकि रिश्ते की मिठास और बढ जाये।