ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तेतरी से बालक लापता, पिता ने दिया आवेदन

नवगछिया प्रखंड के तेतरी निवासी अंजीत कुमार राय का 13 वर्षीय पुत्र मुकुंद कुमार 29 जुलाई से लापता है। उसके पिता ने इस बाबत नवगछिया थाने में आवेदन भी दिया है। बालक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र का रंग सांवला है और कत्थई रंग का फूलपैंट व उजले रंग की शर्ट पहने है। उसके आगे के दोनों दांत टूट गये हैं। बालक के पिता ने बालक के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस बालक की खोज में जुटी है।