ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

युवा देश के मजबूत अंग और भविष्य हैं : भाजयुमो

वार्ड पार्षद विनोद मंडल हुए सम्मानित


नवगछिया के बिहारी अतिथि सदन में रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ललन कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिला महामंत्री प्रो भोला कुवंर मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री प्रो० भोला कुंवर ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं और युवा मोर्चा हमारी पार्टी का मजबूत अंग है।

बैठक में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नगर पंचायत नवगछिया का तीसरी बार निर्विरोध वार्ड पार्षद चुने जाने पर भजयुमो ने पार्टी की ओर से उन्हे अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। भजयुमो के जिलाध्यक्ष ललन कुमार ने युवा साथियों से सदस्यता अभियान में जोर शोर से भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा के भतीजे की मौत के बाद जूनियर डॉक्टरों द्वारा किये गये बरताव पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बिहपुर दक्षिण शक्ति केन्द्र के संयोजक नंदकिशोर कुंवर के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री नीलाम्ध झा, शैलेश कुमार, प्रभुनंद चौधरी, सुबोध ठाकुर, अमन जी, निकेश, बबलू, जेम्स, संम्पूर्णानंद, अजय यादव, वशिष्ट, अवधेश, अंगद कुमार, अर्जुन सिंह, गोपाल कुमार, बंटी, शिशुपाल सहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत आदि मौजूद थे।