ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनियमितताओं भरा है नवगछिया का अनुमंडलीय अस्पताल

पर्याप्त राशि रहते प्रसूता महिलाओं को भुगतान नहीं


नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में साढ़े छह लाख रुपये रहने के बावजूद जेएसवाई के तहत प्रसूता महिलाओं को को भुगतान नहीं किया गया है । यह खुलासा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के जेएसवाई सलाहकार साफिया ए। हक द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में जांच के उपरांत हुआ। मंगलवार को जेएसवाई के सलाहकार अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया की जांच किए।


अस्पताल में जांच के उपरांत कई अनियमितताएं उजागर हुई। अस्पताल के लेखापाल सुकेस भारती के सामने जेएसवाई के पंजिका की जांच हुई । जांच में पाया की साढ़े छह लाख रुपये अस्पताल में रहने के बाद भी 250 प्रसव करा चुकी महिलाओं को चेक नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रसव पीडि़त महिलाओं को अस्पताल आने जाने से बचाने के लिए अस्पताल के बेड को छोड़ने के पूर्व चेक का भुगतान करना है।


आशा कार्यकर्ताओं को भी नहीं हो रहा भुगतान


एक वर्ष से आशा कार्यकर्ताओं को भी भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके सामने भी विषम स्थिति पैदा होते जा रही है। यह दोनों मामला गंभीर है।


मिली कई अनियमितताएं


महिला के प्रसव के लिए डिलेवरी रूम के खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने प्रसव पीडि़त महिला से खाना व दवाई के बारे में पूछताछ किए । जेएसवाई पंजिका में कुछ को भुगतान किया गया था। किंतु फोटो नहीं लगाया गया था। प्रसव पीडि़त महिलाओं को उन्होंने जानकारी दी कि 102 पर डायलकर के ऐम्बूलेंस घर मंगवा सकती है तथा अस्पताल से घर जा सकती है। यह सेवा फ्री में मिलती है।


मिले कई निर्देश


प्रसव पीडि़त महिला को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में डिस्पले बोर्ड लगाने को उन्होंने निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक प्रबंधक को निर्देशित किया कि डीएम, लेखापाल और आप मिलकर सप्ताह में एक बार बैठक करें। इस तरह की समस्याओं का स्थाई निदान करें। इस मौके पर डॉक्टर सुधांसु कुमार, डॉ० अरूण कुमार राय मौजूद थे।