नवगछिया अनुमंडल में कोसी नदी ने अपना रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र के बालू टोला मदरौनी गांव में भीषण कटाव से लोग सहम गए हैं। मदरौनी के पास कोसी नदी का भयानक कटाव जारी है। इस संबंध में गांव के लोग कहते है कि पिछले 24 वर्ष से मदरौनी के लोग कटाव का दंश झेल रहे है। कोसी कटाव से अब तक पांच सौ परिवार बेघर हो चुके है। कटाव पीडि़त का घर कटने से कई परिवार गांव से पलायन कर चुके है। कटाव पीडि़त परिवार कटिहार, पूर्णिया, अररिया, राजेन्द्र कालोनी में जाकर बस गये है।