श्रावणी मेला में वाहनों का दबाव और बढ़ने तथा महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। महाजाम की संभावना को देखते हुए भागलपुर से सुल्तानगंज की ओर जाने वाले और बासुकीनाथ की ओर जाने वाले कांवरिया गाड़ियों के अलग रूट बनाए गए हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद कुमार गुप्ता के अनुसार श्रावणी मेला में कांवरिया गाड़ियों के चलने से शहर की सड़कों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। जाम की समस्या को देखते हुए तथा शहर की सड़कों पर दबाव कम करने के मद्देनजर कांवरिया वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त सिपाहियों को इस बारे में निर्देशन (डायरेक्शन) दी गई है।
1. सुल्तानगंज जाने वाले कांवरिया गाड़ी तिलकामांझी से आदमपुर, नयाबाजार, सराय, विश्वविद्यालय रोड, साहिबगंज और नाथनगर होकर गुजरेगी।
2. बासुकीनाथ जाने वाली गाडि़यां
जीरोमाइल से हवाई अड्डा के बगल से होते हुए गुड़हट्टा व जरलाही होकर गुजरेगी।