भागलपुर जिले में इंदिरा आवास शिविर के लिए खोले जा रहे खाते में बैंकों का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अभी तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत ही खाता खोला गया है। कई प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने उप विकास आयुक्त से कहा है कि खाता खोलने में बैंक परेशान कर रहा है।
उप विकास आयुक्त गजानन मिश्र ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो शाखा प्रबंधक खाता खोलने में आनाकानी करे उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराएं।