नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय से छह किलोमीटर पूरब बारातियों से भरी एक बस पलट गयी। जिसमें बाईस लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच की हालत ज्यादा गंभीर है। जिसे भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कोलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष सत्रह लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस बस में एक बरात पूर्णिया जिले के धमदाहा से भागलपुर जिले के पीरपैंती की और जा रही थी। रास्ते में नवगछिया से लगभग छह किलोमीटर पहले कुमादपुर के नजदीक पलट गयी। जिसमें सवार लगभग तीस बाराती घायल हो गए। जिनमें से शालिग्राम मुर्मू, बाबू राम मुर्मू, राकेश कुमार, रौशन मुर्मू, संझली देवी को बेहतर उपचार हेतु भागलपुर रेफर कर दिया गया। शेष का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। इस बरात पार्टी में अधिकाँश लोग आदिवाशी जाति के ही थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना स्थल पर सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। जहां बस का संतुलन गड़बड़ा गया और बस पलट गयी।