भीषण गर्मी को देखते हुए भागलपुर शहर के सभी गैरसरकारी विद्यालय (निजी स्कूल) 18 जून से 25 जून तक खुलेंगे।
माउंट असीसि स्कूल अब 25 को खुलेगा। दसवीं तक की कक्षा 23 जून तक नहीं होगी। जबकि ग्यारहवीं की कक्षा 21 जून से तथा बारहवीं की कक्षा 18 जून से प्रारंभ होगी।
संत जोसफ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विनोद चौधरी ने बताया कि जूनियर सेक्शन से बारहवीं तक की कक्षा 25 जून से प्रारंभ होगी।
संत टेरेसा की प्राचार्या स्कॉलेस्टिका ने बताया कि उनका विद्यालय 25 जून से ही खुलेगा।
माउंट कॉर्मेल की प्राचार्या सिस्टर लवलिता ने बताया कि जूनियर से दसवीं तक की कक्षा 25 जून से प्रारंभ होगी। ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा 18 जून से प्रारंभ होगी।
डॉन बॉस्को के शंभू पांडे ने जानकारी दी कि विद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि गर्मी को देखते हुए विद्यालय अब 25 जून को खुलेगा।
डीएवी के प्राचार्य ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि उनका विद्यालय 23 जून तक बंद रहेगा। वहीं राज्य सरकार ने सरकारी विद्यालयों को बंद करने की घोषणा पहले ही कर दी है। सभी सरकारी विद्यालय 25 जून को खुलेंगे।
डीपीएस सबौर व नवयुग विद्यालय भी 23 जून तक बंद रहेंगे। नवयुग के प्राचार्य ने कहा कि 25 जून को विद्यालय खुलंगे। लेकिन इस तारीख को बढ़ाने का भी फैसला लिया जा सकता है। इस अवधि में शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मियों को विद्यालय में रहने का निर्देश माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने दिया है। इस निर्देश को जिला शिक्षा पदाधिकारी जयचंद्र श्रीवास्तव ने सख्ती से लागू कराने का निर्देश सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया है।