नवगछिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) व उप मुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष ) के पद का चुनाव वरीय उप समाहर्ता कराएंगे। जिले के इन नगर निकायों में अगर इन पदों पर मतदान हुआ तो उसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। मतदान में जो भी कागजात प्रयुक्त होंगे उसे नगरपालिका क्षेत्र में सुरक्षित रखा जाएगा। नौ जून को हो रहे चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश जिला पदाधिकारी को दिया है।