ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किसानों के द्वार पहुंचा कृषि विश्व विद्यालय

बिहार में जिस तरह सरकार अब जा रही है जनता के द्वार। ठीक उसी तरह से कृषि विश्व विद्यालय भी अब किसानों के द्वार जाने लगा है। जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री अपनी सेवा यात्रा के तहत भागलपुर पहुँचाने वाले हैं। वहीँ दूसरी ओर कृषि विश्व विद्यालय सबौर के वैज्ञानिक और अधिकारी भी अब किसानों के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को नवगछिया प्रखंड के महदतपुर में किसान चौपाल का आयोजन कर डाला।
इस किसान चौपाल कार्यक्रम के दौरान किसानों को उनकी समस्या के समाधान उनके गाँव में ही बताये जा रहे हैं। जिससे किसानों का खेती के प्रति विश्वास कायम रहते हुए और बढ़ सके। इस कार्यक्रम के दौरान उनको कहती के नए नए तरीकों की जानकारी, नए और वैज्ञानिक उपकरण की जानकारी भी दी जा रही है। जिसका प्रोजेक्टर के जरिये सीधा प्रसारण भी दिखाया जा रहा है।
इसी क्रम में कृषि विश्व विद्यालय सबौर के कुलपति मेवा लाल चौधरी के निर्देश पर शनिवार को नवगछिया प्रखंड के मह्दतपुर गाँव में
किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह के अलावा जिला उद्यान पदाधिकारी डा० श्रीकांत शर्मा, विश्व विद्यालय प्राध्यापक डा० एसके पाठक, वैज्ञानिक डीपी साहा, ममता कुमारी, अनिता कुमारी, पंकज कुमार, शगुफ्ता परवीन, विनय कुमार, संजीव कुमार ने किसानों की समस्याएँ सुनीं और उसका समाधान भी सुझाया। जहां सारी व्यवस्था बनाए हुए थे नवगछिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद और सभी किसान सलाहकार एवं सभी विषय वस्तु विशेषज्ञ।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया संजय कुमार, पूर्व प्रमुख रामानंद सिंह, पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, प्रमुख किसान सच्चिदा नन्द सिंह, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों किसानों की मौजूदगी थी। जहां वैज्ञानिकों ने जैविक खाद के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।