का आह्वान किया है, वहीं लेफ्ट और समाजवादी पार्टी ने भी इस बंद का समर्थन किया है। जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना और रिपब्लिकल पार्टी ऑफ इंडिया भी बंद में साथ दे रहे हैं। दिल्ली और मुंबई के लोगों के लिए दोहरी मुसीबत है। दिल्ली में ऑटो वाले जहां हड़ताल पर हैं वहीं मुंबई में डिब्बा वाले भी बंद के समर्थन में खाना बंद रखेंगे।इलाहाबाद में पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में ट्रेन को रोक दी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन रोकने से दिल्ली-हावड़ा रुट जाम हो गया। वहीं पटना के राजेंद्र नगर में जेडीयू की महिला ब्रिगेड ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।
बीजेपी समेत एनडीए में शामिल सभी दल, वाममोर्चा के घटकों और समाजवादी पार्टी जैसे दलों के शामिल होने से इस बंद के व्यापक असर की संभावना है। राजधानी दिल्ली और व्यासायिक राजधानी मुंबई पर इस बंद का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है।