रांची रेल मंडल द्वारा 16 मई से गर्मी छुट्टी को देखते हुए रांची से कटिहार तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 08631 रांची स्टेशन से दोपहर दो बजकर पांच मिनट में खुलेगी और सुबह कटिहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08632 कटिहार से दोपहर ढाई बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.35 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची से धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, खगड़िया व नवगछिया होते हुए कटिहार पहुंचेगी। इसमें एक थर्ड एसी, चार स्लीपर यान, छह सामान्य बोगी व दो लगेज वैन होगा।
परिचालन की तिथि :
- रांची से 16 मई, 20, 23,27 व 30 मई को प्रस्थान करेगी।
- कटिहार से 17, 21, 24,28,31 मई को रवाना होगी।