पंचायत चुनाव में एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के कारण नवगछिया स्थित बस स्टैंड चंद्रवंशी ढाबा पर सोमवार की देर रात पकरा निवासी विनय कुमार झा उर्फ पुरी बाबा की गोली मार हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित हो ग्रामीणों ने
सड़क जाम कर दिया। परिणामस्वरूप दोनों ओर गाडि़यों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीण हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी संजय भारती कैंप
किए हुए हैं। विनय अपने पिता सुरेन्द्र झा से ढाबा में बैठकर बातचीत कर रहा था कि इसी बीच स्कार्पियो में सवार होकर आए लोगों में से दो व्यक्तियों उतर कर पिस्तौल से उसकी कनपट्टी में गोली मार दी। बाद में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रमुख मनकेश्र्वर सिंह उर्फ मंटा और बालो सिंह ने गोली मारी है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रमुख की पत्नी नीलम देवी तथा टुन्ना सिंह की पत्नी मुखिया प्रत्याशी हैं। टुन्ना सिंह की पत्नी के पक्ष में विनय प्रचार कर रहा था। इसी बात को लेकर प्रमुख ने गोली मारकर हत्या कर दी।