बिहार सरकार ने डाक्टर, सिपाही, शिक्षकों की अनुबंध पर बहाली करने के बाद अब पुलिस गाडि़यों के चालक भी अनुबंध पर बहाल कर लिया है। इन चालकों में से पांच चालक नवगछिया पुलिस जिला को भी भेजे गये है। इसकी पुष्टि नवगछिया पुलिस लाईन के प्रचारी प्रवर अशोक कुमार ने की है। श्री कुमार ने बताया कि 11 माह के अनुबंध पर आये पांच चालकों में से नवगछिया थाना, परवत्ता थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के वाहन चलाने की ड्यूटी दी गयी है।