
नवगछिया स्थित वन विभाग के जांबाज़ अधिकारियों को लंबे समय तक मेहनत करने पर बुधवार की सुबह आधा दर्जन पक्षियों के साथ एक पक्षी विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ-31 पर महंथ बाबा स्थान से आगे पकड़ा गया। इस दौरान गिरफ्तार मड़वा जमालपुर के मो. इरफान उर्फ मो. तोफिर उर्फ मो. रज्जाक पिता स्व. मो. शनिच्चर के पास से कई प्रजातियों की पांच चिडि़यां एवं तोता सहित प्रतिबंधित पक्षी बाज भी बरामद हुआ। जबकि मौके पर अन्य सात-आठ पक्षी विक्रेता अपने पक्षी लेकर भागने में सफल रहे। नवगछिया के वन प्रक्षेत्रा पदाधिकारी दिनेश चन्द्र ने बताया कि इस छापामारी अभियान में वनपाल विजय कुमार सिंह, वन पक्षी विजय कुमार सिन्हा एवं रत्नेश्र्वर प्रसाद सिंह शामिल थे। विभिन्न प्रकार के प्रवाशी स्वदेशी पक्षियों के विक्रेताओं का इस इलाके में बड़ा जाल फैला है। जिसका संबंध भागलपुर से लेकर पटना तक है। इस क्षेत्र में लगातार जारी है। जिसके फलस्वरूप एक पक्षी विक्रेता प्रतिबंधित पक्षी बाज के साथ पकड़ा गया। बाज पक्षी की संख्या पूरे देश में काफी कम हो गयी है। कई प्रकार की चिडि़यां व प्रतिबंधित पक्षी सिड्यूल फोर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। साथ ही पिंजरे में बंद अन्य पक्षियों को खुले आकाश में उड़ा दिया गया।वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अन्य पक्षी विक्रेताओं की भी पहचान की जा रही है। सबों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इसके साथ ही बिहपुर के अलावा नारायणपुर के बलहा क्षेत्र में भी एक गिरोह के सक्रिय होने की बात बतायी। उसकी भी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। जिससे लालसर, अधिंगा, शोरखाब व टूमर जैसे प्रवाशियों के शिकार पर भी लगाम लगेगी।