नवगछिया अनुमंडल की अधिकाँश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार की रात हो गया। इस क्रम में नवगछिया शहर की एवं रेलवे स्टेशन परिसर की दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन काफी धूम धाम से हो गया। विसर्जन के क्रम में प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न मार्गों के अलावे मेन रोड, धर्मशाला रोड, गरीब दास ठाकुरवाड़ी रोड, गौशाला रोड इत्यादि मार्गों से होते हुए जलाशय में प्लावित कर दिया गया।